पतरातू में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मलेरिया-टाइफाइड की हुई जांच
चिकित्सा शिविर में उपस्थित चिकित्सक व अन्य | Prabhat Khabar Network
पतरातू की रेलवे स्टीम कॉलोनी में एनटीपीसी-पीवीयूएनएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की जांच कर दवाएं बांटी गईं.
पतरातू. रेलवे स्टीम कॉलोनी पतरातू स्थित दुर्गा मंडप परिसर में सोमवार को एनटीपीसी-पीवीयूएनएल की चलंत चिकित्सा इकाई की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में कॉलोनी के नागरिकों की स्वास्थ्य जांच करते हुए आवश्यक दवा नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी.
चिकित्सा टीम ने शिविर में मरीजों की बीपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की. इसके अलावा मलेरिया व टाइफाइड की भी जांच की गयी. जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया. चलंत चिकित्सा टीम में प्रमुख चिकित्सक डॉ शिवा, एएनएम खुशबू कुमारी, फार्मासिस्ट गौतम कुमार महतो तथा चालक तरुण कुमार तुरी शामिल थे.
शिविर में भाजपा नेता गोविंद तिवारी, अजय प्रसाद, विजय कुमार सहित रेलवे स्टीम कॉलोनी के कई नागरिक मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: संजीव सिंह हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग को हाईकोर्ट से जमानत, जेल से निकला
ये भी पढ़ें: संजय झा ने एयरपोर्ट टर्मिनल, बस स्टैंड समेत विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









