डाड़ी प्रखंड : पंचायतों की भूमिका पर दिया गया प्रशिक्षण

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

डाड़ी प्रखंड : पंचायतों की भूमिका पर दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

गिद्दी. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. शिविर में प्रशिक्षकों ने पंचायतों की भूमिका, ग्राम पंचायत विकास योजना की तैयारी, मॉनिटरिंग, लेखा-जोखा संधारण, ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग, योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. शिविर में ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. प्रशिक्षकों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षिण कार्यक्रम से पंचायत प्रतिनिधियों की कार्य कुशलता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा. शिविर में मुखिया लखनलाल महतो, लता सिंह, सीमा देवी, कविता सिंह, गुंजन साव, रिंकी कुमारी, हीरालाल गंझू, दासो मरांडी, सिलबिना सोरेन, उमेश करमाली, उषा देवी, अरशी अनवर, पंचायत सचिव हरिहर प्रसाद, शक्तिराम बेदिया, पुष्पा कुमारी, निशा शामिल थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola