ePaper

दामोदर नद में पानी कम होने से पतरातू रेलवे आवासीय परिसर में पानी की किल्लत

Updated at : 10 Apr 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
दामोदर नद में पानी कम होने से पतरातू रेलवे आवासीय परिसर में पानी की किल्लत

रेलवे आवासीय परिसर में पानी की किल्लत

विज्ञापन

पतरातू. दामोदर नद में पानी कम हो जाने से रेलवे आवासीय परिसर में पानी की किल्लत शुरू हो गयी है. पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी व डीजल कॉलोनी में पानी की आपूर्ति दामोदर नद से की जाती है. रेलवे आवास में दिन में एक बार या कभी-कभी दो बार सप्लाई का पानी दिया जा रहा है. रेलवे आवास के लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष गर्मी आते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है. इसके बावजूद रेल प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है. पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा दो के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि पानी की समस्या को देखते हुए पीएनएम मीटिंग में डीआरएम के समक्ष बातें कही गयी है. इसमें पानी की सप्लाई सुचारू रूप से कराने के लिए डीजल कॉलोनी में डीप बोरिंग कराने की मांग की गयी थी, लेकिन अब तक डीप बोरिंग नहीं की गयी. वाटर स्टोरेज के लिए पानी टंकी बनी है, लेकिन वह काफी पुरानी है. सभी टंकी से रिसाव होता है. रेलवे कॉलोनी की पाइप लाइन भी काफी पुरानी है. इसके कारण घर में सप्लाई होने वाला पानी उचित मात्रा में नहीं पहुंचता है. अजीत कुमार ने कहा कि अगर पानी सप्लाई पर इस बार रेलवे प्रबंधक विशेष ध्यान नहीं देगा, तो रेलवे कर्मचारी आंदोलन करेंगे. फिलहाल दामोदर नद पंप हाउस तक पानी पहुंचाने के लिए नदी को रेत से घेर कर पानी इकट्ठा किया जाता है. इसके बाद कुछ पानी इकट्ठा होने पर कॉलोनी क्षेत्र स्थित पंप हाउस भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola