एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 14 Jun 2026 10:48 PM

विज्ञापन

एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के दुठूवा गांव में आयोजित एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के दौरान दहेज-मुक्त और सादगीपूर्ण विवाह संपन्न कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया. विवाह समारोह में न तो बारात निकाली गयी और न ही तिलक-दहेज का कोई लेन-देन हुआ. सत्संग के दौरान रांची जिले के बुंडू प्रखंड निवासी माधव मुंडा और रामगढ़ जिले के सुगिया गांव निवासी रूबी कुमारी विवाह सूत्र में बंधे. विवाह की सभी रस्में संत रामपाल जी महाराज द्वारा बतायी गयी विवाह पद्धति के अनुसार संपन्न करायी गयीं. इस अवसर पर गुरु वाणी असुर निकंदन रमैनी का पाठ भी किया गया. आयोजकों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी समय-समय पर दहेज प्रथा, नशाखोरी, जातिवाद और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हैं. नवविवाहित जोड़े ने युवाओं से सादगीपूर्ण विवाह अपनाने और समाज से कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग देने की अपील की.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola