डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में कई मुद्दों को उठाया

डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में कई मुद्दों को उठाया
गिद्दी (हजारीबाग). डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में डाड़ी मुखिया लखनलाल महतो ने पंचायत के कई मुद्दों को उठाया. बैठक में मुखिया लखनलाल महतो ने कहा कि डाड़ी स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो चिकित्सक पहले बैठते थे. उन्हें यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरचू भेज दिया गया है. डाड़ी प्रखंड की आबादी लगभग एक लाख है, लेकिन यहां एक भी चिकित्सक नहीं हैं. हजारीबाग सांसद व उपायुक्त ने उनकी बातों का समर्थन किया. कहा कि दोनों चिकित्सक डाड़ी स्वास्थ्य उपकेंद्र में पहले की तरह नियमित रूप से बैठेंगे. मुखिया लखनलाल महतो ने कहा कि डीएमएफटी फंड से केज सिस्टम से गिद्दी सी पोखरिया में मछली पालन किया जा रहा है. पिछले दिन बड़ी संख्या में मछलियां मर गयी थीं. इससे लाभुकों को आर्थिक नुकसान हुआ है. क्षतिपूर्ति के लिए लाभुकों को अनुदान देने की मांग की. हजारीबाग डीडीसी ने इस पर आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि छह माह पूर्व कुछ अभिकर्ताओं को निर्माण कार्य मिला है, लेकिन उनलोगों ने यहां पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. वैसे अभिकर्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




