रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के जरिए से बिजली-पानी व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

गूगल मीट के माध्यम से बिजली और पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते उपायुक्त ऋतुराज एवं संबंधित अधिकारी.

Ramgarh News: रामगढ़ में बिजली-पानी व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक. बैठक में अधिकारियों को गर्मी में सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज ने गूगल मीट के माध्यम से बिजली और पेयजल आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. इस दौरान जिले में बिजली की उपलब्धता और जलापूर्ति से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

पेयजल आपूर्ति पर विशेष जोर

पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने और पाइपलाइन के लीकेज को तुरंत ठीक करने को कहा. साथ ही जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बदलने को कहा गया.

जन समस्याओं के समाधान पर जोर

उपायुक्त ने कंट्रोल रूम के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी.

नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

समीक्षा के दौरान सभी जूनियर इंजीनियर और सहायक इंजीनियर को अपने-अपने क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया.

समन्वय से बेहतर व्यवस्था का लक्ष्य

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य भीषण गर्मी में आम लोगों को बिजली और पानी की समस्या से राहत दिलाना है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola