ePaper

मनाया गया प्रकृति का महापर्व सरहुल

Updated at : 29 Apr 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
मनाया गया प्रकृति का महापर्व सरहुल

प्रकृति का महापर्व सरहुल पूजा महोत्सव सोमवार को मांडू के करमाली टोला में धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 29 कुजू बी: नृत्य प्रस्तुत करते मांडू. प्रकृति का महापर्व सरहुल पूजा महोत्सव सोमवार को मांडू के करमाली टोला में धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव में मुख्य रूप से नीरज मुंडा, छोटेलाल करमाली, बासुदेव करमाली, राजेश लिंडा, जलेश्वर करमाली, संदीप टोप्पो, सुषमा उरांव, रोजे करमाली, सुनील करमाली, पंचदेव करमाली, शंकर करमाली, श्रवण करमाली, निर्मल करमाली, भुनेश्वर बेदिया, मुखिया बैजनाथ राम, पंसस किरण देवी, मनकुमारी देवी, पंकज गुप्ता, प्रकाश करमाली, मुखिया अनिता देवी, पंसस विवेक गुप्ता, सीता देवी शामिल हुए. इस दौरान अतिथियों का स्वागत का फूल माला पहना कर अंग वस्त्र देकर किया गया. इससे पूर्व पाहन राजू करमाली, जोधन मुंडा द्वारा अखरा पूजा व सरना पूजा के साथ भजन, झंडा गड़ी के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर अतिथियों ने कहा कि प्राकृतिक का पर्व सरहुल पर्व हम सभी के जीवन में काफी अहम है. इस पर्व के मनाने से प्राकृतिक का रक्षा होता है. अतिथियों ने लोगों से जंगल के संरक्षण के लिए आगे आने की बात कही. बाद में मौजूद लोगों ने जमकर नृत्य किया. मौके पर अध्यक्ष गणेश करमाली, सचिव विष्णु करमाली, कोषाध्यक्ष राजू करमाली, बैजनाथ करमाली, विनोद करमाली, तिलक, नागेश्वर, मटुकधारी, प्रदीप, जरदेव, सुधीर, संजय, प्रेम, जगत, प्रदीप, सुरेंद्र, विजय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola