नकली एशियन पेंट की 100 बाल्टी जब्त

Updated:
विज्ञापन
नकली एशियन पेंट की 100 बाल्टी जब्त

नकली एशियन पेंट की 100 बाल्टी जब्त

विज्ञापन

रामगढ़. एशियन पेंट के अधिकृत प्रतिनिधि हेमंत भाटी व रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने दीनबंधु नगर बिजुलिया के आवास से 100 से अधिक नकली एशियन पेंट की बाल्टी व नकली पुट्टी जब्त की है. टीम ने टीटू हार्डवेयर के गोदाम व घर से बरामद नकली पेंट व पुट्टी को रामगढ़ थाना लाया. इस संबंध में हेमंत भाटी ने बताया कि कंपनी को लगातार रामगढ़ में एशियन पेंट के नकली पेंट व पुट्टी बेचने की शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत पर कंपनी की टीम रामगढ़ आयी. कंपनी के प्रतिनिधि व रामगढ़ पुलिस ने दीनबंधु नगर में छापामारी की. इस दौरान एक घर के निचले तल्ले में नकली एशियन पेंट तैयार करने की सामग्री व उत्पाद बरामद किये गये. इससे सरकारी राजस्व व कंपनी को नुकसान पहुंच रहा था. रामगढ़ थाना में इसकी लिखित शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola