::::मुहर्रम को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी

Updated:
विज्ञापन
::::मुहर्रम को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी

::::मुहर्रम को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी

विज्ञापन

रामगढ़. मुहर्रम पर्व को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व सुचारू रूप से संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने यातायात व्यवस्था लागू की है. इसके अनुसार, छह जुलाई (पूर्वाह्न 11.00 बजे से रात 11.00 बजे तक) विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गयी है. इस दौरान रामगढ़ शहर में मालवाहक गाड़ी, ट्रक, टेंपो सहित भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. परिवर्तित रूट योजना के अनुसार कोई भी मालवाहक गाड़ी, ट्रक, टेंपो, भारी वाहन या सवारी गाड़ी शनिचरा हाट से लेकर थाना चौक तक व थाना चौक से लेकर शनिचरा हाट तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे. पटेल चौक से कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक (भाया सुभाष चौक) तक व कोरिया घाटी, बोंगाबार चौक से पटेल चौक तक किसी भी मालवाहक वाहन, ट्रक या बस का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. बरकाकाना से सुभाष चौक व सुभाष चौक से बरकाकाना के बीच भी भारी वाहन व मालवाहक गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा. प्रशासन ने आम नागरिकों व वाहन चालकों से निर्धारित रूट व समय सीमा का पालन करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola