नगर परिषद की मतगणना कल, केंद्र पर रहेगी विशेष सुरक्षा

नगर परिषद की मतगणना कल, केंद्र पर रहेगी विशेष सुरक्षा
मतगणना के लिए तीन हॉल में 41 टेबल लगाये गये हैं.
रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद की मतगणना का परिणाम 27 फरवरी शाम तक आ जायेगा. वार्ड एक से 13 के वार्ड पार्षदों का परिणाम दोपहर तक आ जायेगा. रामगढ़ कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में मतों की गिनती होगी. मतगणना के लिए तीन हॉल में 41 टेबल लगाये गये हैं. पहला हॉल में 15 टेबल, दूसरा हॉल में 15 टेबल और तीसरा हॉल में 11 टेबल पर मतगणना होगी. पहले राउंड में बूथ नंबर एक से 41 तक मतों की गिनती होगी. दूसरे राउंड में 42 बूथ से लेकर 82 बूथ तक मतों की गिनती होगी. तीसरे राउंड में 83 से लेकर 98 बूथ के मतों की गिनती होगी. इसके बाद अध्यक्ष पद का परिणाम आ जायेगा. अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. रामगढ़ नगर परिषद की भौगोलिक स्थिति के अनुसार एक से 13 वार्ड की गिनती में कई अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की स्थिति बेहतर होगी. दूसरे राउंड में वार्ड 14 से 26 के मतों की गिनती में अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार बढ़त बना सकते हैं. तीसरे राउंड में वार्ड 27 से 32 के मतों की गिनती होगी. मतगणना केंद्र के तीन हॉल के 41 टेबलों पर बूथ 41 तक मतों की गिनती पहले राउंड में होगी. वार्ड एक से लेकर 13 वार्ड के वार्ड पार्षदों का परिणाम घोषित हो जायेगा. दूसरे राउंड में वार्ड 14 से लेकर वार्ड 26 तक के वार्ड पार्षदों के परिणाम आ जा जायेंगे. तीसरे राउंड में वार्ड 27 से लेकर 32 तक वार्ड पार्षदों का परिणाम घोषित होगा.
विशेष व्यवस्था की गयी है : रामगढ़ महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र में जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है. जिला प्रशासन ने केंद्र में मोबाइल फोन, तंबाकू पदार्थ ले जाने और उसके इस्तेमाल करने पर रोक लगायी है. सभी पोलिंग एजेंटों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है. इसके माध्यम से वह निर्धारित नियमों का पालन करते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




