झामुमो की बैठक में संगठन मजबूती और मतदाता सूची सुधार पर जोर
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 29 May 2026 11:04 PM
झामुमो की बैठक में संगठन मजबूती और मतदाता सूची सुधार पर जोर
कुजू. कुजू : झारखंड मुक्ति मोर्चा मांडू प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में अंबाटांड़ मध्य विद्यालय में करमा जोन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया खागेश्वर महतो ने की. संचालन राजनाथ महतो ने किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो उपस्थित थे. बैठक में संगठन मजबूती, बूथ कमेटी गठन, मतदाता सूची पुनरीक्षण-सुधारीकरण, एसआइआर एवं बीएलओ के कार्यों पर चर्चा की गयी. इस दौरान पंचायत स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर जोर दिया गया. केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए. कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने संगठन की मजबूती को आगामी चुनावों के लिए अहम बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. बैठक में 30 जून 2026 को स्व जगदेव महतो की पुण्यतिथि तथा एक जुलाई को स्व जलेश्वर महतो का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए पंचायत स्तर पर बैठक कर तैयारी शुरू करने एवं तैयारी समिति गठन पर सहमति बनी. मौके पर गीता विश्वास, सागीर हुसैन, ऐतो बास्के, सुरेश चंद्र पटेल, मोहरलाल महतो, विजय राम, पिंकी बेसरा, भुवनेश्वर महतो, बीरबल महतो, सुमन कुमार महतो, टुकेश्वर महतो, नासिर हुसैन, नंदकिशोर राम, खुशीलाल महतो, प्रेम ठाकुर, बसंती देवी, सुलेखा कुमारी, वीणा देवी, शोभा देवी, निरासो देवी, अजय डीसिल्वा, हदीस अंसारी, दिलेश्वर प्रसाद, गेंदलाल महतो, रिंकू मुंडा, कार्तिक मुर्मू, नंदकिशोर रविदास, बालेश्वर कुमार मुंडा, चरकू महतो, लोकनाथ महतो, दुबराज महतो, महेश कुमार महतो, रामजी मुंडा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










