थाना प्रभारी व एएसआइ पर मारपीट का लगाया आरोप

Updated at : 08 Mar 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
थाना प्रभारी व एएसआइ पर मारपीट का लगाया आरोप

थाना प्रभारी व एएसआइ पर मारपीट का लगाया आरोप

विज्ञापन

गोला. गोला थाना क्षेत्र के डीमरा निवासी जितेंद्र कुमार महतो ने बरलंगा थाना प्रभारी विकास आर्यन एवं एएसआइ मंगल उरांव पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में एसपी से शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि चार मार्च को सरगडीह पंचायत के डीमरा में वार्ड सदस्य के पति विनोद कुमार सिन्हा द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर जियो टैग किया जा रहा था. इस संबंध में हमने कहा कि आप वार्ड सदस्य नहीं हैं. वार्ड सदस्य आपकी पत्नी हैं. आप उन्हीं से जियो टैग कराइये. वार्ड सदस्य के पति के साथ पंचायत सचिव भी थे. हम पंचायत सचिव के यहां वृद्धापेंशन, विकलांगता पेंशन के लिए गये थे. इसी बीच, वार्ड सदस्य के पति विनोद कुमार सिन्हा से बकझक हुआ. इतने में वार्ड सदस्य पति ने थाना जाकर मेरे खिलाफ शिकायत की. थाना प्रभारी ने हमें थाना बुलाया. हम डर से वहां नहीं गये. थाना प्रभारी विकास आर्यन ने सात मार्च को शाम सात बजे पुलिस कर्मियों के साथ मेरे घर आकर गाली-गलौज की. घर से निकाल कर मारपीट की और गाड़ी में बैठा दिया. हमने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. थाना में भी लाठी से हमारी पिटाई की गयी. इससे हम बेहोश हो गये. मारपीट में थाना प्रभारी के साथ सअनि मंगल उरांव भी शामिल थे.

जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मार से उसके शरीर पर गंभीर चोट लगे हैं. दांत भी टूट गया है. युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में किया गया. विधायक ममता देवी ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी से मिलकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने थाना प्रभारी एवं एएसआइ पर कार्रवाई करने को लेकर एसपी से मुलाकात की.

जितेंद्र महतो ने स्थानीय जन प्रतिनिधि के साथ की थी गाली-गलौज : पति के साथ थाना प्रभारी ने बताया कि चार मार्च को एक स्थानीय जन प्रतिनिधि के पति के साथ जितेंद्र महतो ने गाली- गलौज की थी. इस पर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पूछताछ के लिए बुलाने के बावजूद वह थाना आने में आनाकानी कर रहा था. उसके घर पुलिस भेजने पर वह पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola