घर में गलत दिशा में रखी ये 5 चीजें आपको बना रही हैं गरीब, जान लें अगर बार-बार हो रही पैसों की दिक्कत

Updated at : 17 Mar 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for financial problems

घर पर किन चीजों को गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए Ai image

Vastu Tips: क्या आपके घर में रखी चीजों की दिशा आपकी आर्थिक स्थिति को अफेक्ट कर रही है? कई बार छोटी-छोटी गलत प्लेसमेंट भी बड़े नुकसान की वजह बन सकती हैं. जानिए किन चीजों को सही दिशा में रखना जरूरी है, ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे और पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकें.

विज्ञापन

Vastu Tips: अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखना चाहते हैं, तो आपके लिए वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा गहरा माना जाता है क्योंकि, यह सिर्फ हमें तरक्की करने में मदद नहीं करता है, यह हमें कई तरह की गलतियों को करने से भी रोकता है जिनकी वजह से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी मिलता हैं जिन्हें आपको गलती से भी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप इन चीजों को गलत दिशा में रख देते हैं तो घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है और साथ ही आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ जाता है. अगर आप भी इस समय पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो आपको घर पर रखी इन चीजों की दिशा पर एक बार ध्यान जरूर देना चाहिए. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

तिजोरी या पैसा रखने की जगह

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको पैसों से भरी तिजोरी या फिर अलमारी को हमेशा ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए. आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इसका जो मुंह है वह हमेशा ही उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ हो. कई बार तिजोरी अगर गलत दिशा में हो, तो भी आपके हाथों में पैसे टिकते नहीं हैं और बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: रात में कपड़े धोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र में बताई गई इसकी बड़ी वजह

कौन सी है किचन की सही दिशा

अगर आपको नहीं पता तो बता दें, आपके घर का किचन अग्नि तत्व से जुड़ा हुआ होता है. यह एक मुख्य कारण है कि इसे हमेशा से दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. अगर आपका किचन उत्तर-पूर्व दिशा में बना हुआ है तो इसकी वजह से भी आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें और स्ट्रेस हो सकते हैं. इसके अलावा आपको गैस स्टोव को भी हमेशा पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए.

किस दिशा में रखें पानी से जुड़ी चीजें?

अगर आपके घर पर पानी से जुड़ी चीजें जैसे कि टंकी, एक्वेरियम या फिर इस तरह की चीजें हैं, तो आपको इन्हें उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए. अगर आप इन्हें गलती से भी दक्षिण दिशा में रख देते हैं, तो आपको पैसों से जुड़ी परेशानियां होनी शुरू हो जाती है. वहीं, जब ये चीजें सही दिशा में होती हैं, तो आपके घर और जीवन में शांति और समृद्धि आने लगती है.

यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर में भी तो नहीं बढ़ रही नेगेटिव एनर्जी? ये 5 संकेत बताते हैं सच्चाई

आईना रखने की सही जगह

आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन आपके घर पर रखा आईना एनर्जी को डबल करने का काम करता है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप आईने को हमेशा ही सही दिशा में लगाकर रखें. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आईने को हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की दीवार पर ही रखना चाहिए. अगर किसी भी कारण से आईना दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगा है, तो इसका काफी निगेटिव असर आपकी जिंदगी और पैसों पर पड़ सकता है.

पूजा घर की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आज जिस जगह पर पूजा करते हैं उसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. अगर आप गलत दिशा में पूजा घर बनवा देते हैं, तो घर पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो कम हो जाता है. इसके अलावा गलत दिशा में बना पूजा घर मेंटल स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ाने का भी काम करता है. आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि जिस समय आप पूजा कर रहे हैं उस समय आपका मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ ही हो.

यह भी पढ़ें: घर के बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बन सकती हैं दुर्भाग्य और परेशानियों की वजह

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola