क्या आपकी भी रुकी है 22वीं किस्त? घर बैठे 2 मिनट में चेक करें अपना स्टेटस और सुधारें गलती

Updated at : 17 Mar 2026 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद भी कई पात्र किसानों के खातों में 2000 रुपए नहीं पहुंचे हैं. ई-केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन सही होने के बावजूद पैसा अटकने पर किसान अब सरकारी हेल्पलाइन और ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है. हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC) और फार्मर आईडी जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, फिर भी उनके ₹2000 अटक गए हैं. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो परेशान होने के बजाय इन जरूरी बातों पर गौर करें.

सब कुछ सही होने के बाद भी क्यों नहीं आया पैसा?

ज्यादातर मामलों में छोटी तकनीकी गलतियां बड़ी बाधा बन जाती हैं. पैसा अटकने के मुख्य कारण ये हो सकते हैं:

  • खाता नंबर या IFSC कोड में एक भी अंक की गलती पैसा रोक सकती है.
  • पोर्टल पर केवाईसी के साथ-साथ आपके बैंक खाते का भी आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना जरूरी है.
  • जमीन के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन में कोई कमी होने पर किस्त रोक दी जाती है.
  • यदि लाभार्थी को सरकारी नौकरी मिल गई है, वह इनकम टैक्स भरता है या 10,000 रुपए से अधिक पेंशन पाता है, तो वह इस लाभ का हकदार नहीं रहता.

कहां और कैसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत?

अगर आपके कागजात सही हैं और आप योजना के पात्र हैं, फिर भी राशि नहीं मिली है, तो आप सरकार द्वारा जारी इन माध्यमों से मदद ले सकते हैं:

  • आप सीधे 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अधिकारियों से बात कर सकते हैं.
  • अपनी समस्या लिखकर pmkisan-ict@gov.in पर मेल करें. मेल में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार नंबर देना न भूलें.

घर बैठे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

किसी दफ्तर के चक्कर काटने से बेहतर है कि आप खुद अपना स्टेटस चेक करें:

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • Farmer Corner सेक्शन में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर डेटा चेक करें. यहां आपको साफ दिख जाएगा कि आपकी किस्त किस वजह से रुकी है या उसका प्रोसेस कहां तक पहुंचा है.

Also Read: इंडिया पोस्ट ने शुरू की 3 प्रीमियम सेवाएं, 24 घंटे में पार्सल नहीं पहुंचा तो मिलेगा रिफंड, जानें सब कुछ

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola