:::प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मेजबानी करेगा रामगढ़

Updated:
विज्ञापन
:::प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मेजबानी करेगा रामगढ़

:::प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मेजबानी करेगा रामगढ़

विज्ञापन

10 से 12 जुलाई तक होगी सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता सिदो-कान्हू व कैथा खेल मैदान में प्रतियोगिता का होगा आयोजन 10 जुलाई को जिला मैदान में होगा खेल का शुभारंभ 500 से अधिक बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी होंगे शामिल रामगढ़. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता की मेजबानी रामगढ़ जिला करेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने शनिवार को जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय में बैठक की. बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक व बालिका तथा अंडर-15 में बालक वर्ग के बीच मुकाबले होंगे. इसमें रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरीडीह, बोकारो, कोडरमा व धनबाद जिले की जिला स्तरीय विजयी टीम शामिल होंगी. प्रतियोगिता के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक उत्तरी छोटानागपुर को संरक्षक नामित कर जिले के डीइओ, डीएसइ, एडीपीओ, एपीओ, शारीरिक शिक्षा व खेल प्रभाग प्रभारी समेत झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन, फुटबॉल खेल संघ सचिव व जिले के पांच शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की सदस्यता में आयोजन समिति गठित की गयी है. प्रतियोगिता का उदघाटन 10 जुलाई को सिदो-कान्हू जिला मैदान और कैथा मैदान में किया जायेगा. इसके मुख्य अतिथि सांसद, विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ होंगे. बालक वर्ग के खिलाड़ियों को गांधी स्मारक सीएमइ रामगढ़ व बालिका वर्ग को एसएस उवि रामगढ़ में ठहरने की व्यवस्था है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति, पुरस्कार समिति, तकनीकी समिति, आवासन समिति, भोजन समिति, चिकित्सा समिति, परिवहन समिति, पंजीयन समिति खेल मीडिया सेल का गठन करने, खेल के आयोजन में जिला खेल विभाग के समन्वय तथा ओलंपिक संघ व रेफरी एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता के दौरान विधि-व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर डीइइओ कुमारी नीलम ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी का अपेक्षित सहयोग जरूरी है. जिनको जो जिम्मेवारी दी गयी है, वह अपनी जिम्मेवारी का पालन ईमानदारी से करें. डीएसइ संजीत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गयी है. बैठक में एडीपीओ नलिनी रंजन समेत जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के बीइइओ, बीपीओ व खेल शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola