स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गूंजा कोयलांचल

Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गूंजा कोयलांचल

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गूंजा कोयलांचल

विज्ञापन

केदला. केदला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान कोयलांचल देशभक्ति गीतों से गूंज उठा. वेस्ट बोकारो ओपी में ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने झंडोत्तोलन कर कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी से हम सभी को आजादी मिली है. उन वीर शहीदों को नमन करने की जरूरत है. स्कूल में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान वीर शहीदों को याद किया गया. सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के पीओ कार्यालय में पीओ संजय कुमार सिंह, केदला बसंतपुत वाशरी में पीओ पंकज कुमार सिंह, झारखंड उत्खनन परियोजना में पीओ मनोज कुमार पांडेय, शारदा शिशु विकास स्कूल परेज के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह, इचाकडीह राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मुखिया रमेश राम, आदर्श उच्च विद्यालय में मुखिया मदन महतो व पीओ एमके पांडेय, केदला उत्खनन परियोजना व केदला भूगर्भ परियोजना, केदला डीएवी में पीओ रणधीर कुमार सिंह, नवप्राथमिक विद्यालय ईंटा-भट्ठा अगरवा टोला में प्रधानाध्यापक अब्दुल वाहिद, केदला नगर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक गुलाम रब्बानी, पब्लिक उच्च विद्यालय केदला नगर में जदयू के प्रदेश महासचिव राजू महतो, केदला मध्य पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया पूजा कुमारी, केदला दक्षिण पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया अनिता देवी, तपोवन पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रधानाध्यापक त्रिवेणी सिंह, रामवि गोसी में प्रधानाध्यापक तिवारी कुमार टोप्पो, नवप्राथमिक विद्यालय दुधीबांध में प्रधानाध्यापक हीरालाल रजवार, नवप्राथमिक विद्यालय गायत्री नगर झारखंड 15 नंबर में मुखिया रमेश राम, पंजाब नेशनल बैंक, शाखा केदला में शाखा प्रबंधक सुधीर करकेटा, पीएम श्री उच्च विद्यालय तापीन में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार साहू, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र महतो ने झंडोत्तोलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola