ePaper

विस्थापितों ने न्यू बिरसा में खनन करने से रोका

Updated at : 11 Sep 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
विस्थापितों ने न्यू बिरसा में खनन करने से रोका

विस्थापितों ने न्यू बिरसा में खनन करने से रोका

विज्ञापन

खनन कार्य के लिए पहुंची मशीनों को ग्रामीणों ने नहीं उतरने दिया उरीमारी. सीसीएल के न्यू बिरसा खदान के विस्तारीकरण जमीन पर स्थानीय रस्का टोला के रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने खनन कार्य करने से रोक दिया है. गुरुवार को खनन कार्य के लिए पहुंची मशीनों को ग्रामीणों ने जमीन पर उतरने नहीं दिया. ग्रामीणों का कहना था कि खाता संख्या 78 अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा अब तक नहीं मिला है. इसलिए वे अपनी जमीन पर काम करने नहीें देंगे. बताया कि पूर्व में प्रबंधन से हुए एकरारनामा के तहत कुल 70 लोगों को रोजगार मिलना था, लेकिन किसी को रोजगार नहीं दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पुनर्वास स्थल पर भी सुविधाएं नहीं दी गयी हैं. समतलीकरण नहीं किया जा रहा है. जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक काम नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर जूरा सोरेन, जयपाल सोरेन, गुप्ता सोरेन, निशुका हेंब्रम, सरजु सोरेन, राजूू सोरेन, मोहन सोरेन, करण मरांडी, राहुल सोरेन, मनीराम मरांडी, मुन्ना सोरेन, सुनीता देवी, विजय सोरेन, राजू टुडू, बबलू मरांडी, महादेव सोरेन, रामकृष्ण सोरेन, मैनो देवी, प्रिया देवी, अधनी देवी, बसंती मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola