नावाडीह में पंचायतस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

नावाडीह में पंचायतस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम

विज्ञापन

चैनपुर. मांडू प्रखंड के नावाडीह पंचायत भवन में बुधवार को मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण की टीम ने पंचायत स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें ज्यूरी मेंबर के रूप में पशुपालन पदाधिकारी शैलेंद्र तिवारी, पंसस पूजा भारती, सुमेश्वर महतो, सुषमा कुमारी, रेखा देवी शामिल थे. इस दौरान मनरेगा की कई योजनाओं को मौखिक व भौतिक रखा गया. टीम ने मनरेगा से आम बागवानी, बकरी शेड, कूप निर्माण, डोभा निर्माण, तालाब निर्माण, टीसीबी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास व अबुआ आवास योजना, दीदी बाड़ी, गाय शेड आदि योजनाओं की जनसुनवाई की. मौके पर संजय प्रसाद, पंकज करमाली, सुरेंद्र प्रसाद, सिकंदर महतो, हरेंद्र प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, गंगाराम माझी, तेजू महतो, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, पिंटू कुमार, ममता देवी, आशा देवी, टापू लाल पांडेय, रूबी, रेखा कुमारी, पिंकी देवी, रीता कुमारी, तारकेश्वर भारती मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola