इनर व्हील क्लब ने फ्रेंडशिप डे पर दिया मित्रता का संदेश

Updated:
विज्ञापन

होटल स्पाइस गार्डन में आयोजित फ्रेंडशिप डे कार्यक्रम में शामिल इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की सदस्य. | Prabhat Khabar Network

इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने फ्रेंडशिप डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मित्रता का संदेश दिया और समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

विज्ञापन

रामगढ़: इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से फ्रेंडशिप डे के अवसर पर होटल स्पाइस गार्डन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मित्रता, आपसी सहयोग, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देना था।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का सम्मान किया। मित्रता के महत्व पर अपने विचार साझा किये, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि सच्ची मित्रता जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मित्रता हमें एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना सिखाती है। उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देने तथा समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराने के साथ हुआ।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन, रंजू अग्रवाल, अनुराधा श्रॉफ, शर्मिष्ठा दत्ता, रेनू मेवार, जसबिंदर होरा, मधु अग्रवाल, पिंकी बंसल, नीरू साहनी, निधि बुधिया, नवलीत कौर, जसमीत सोनी, नमिता श्रॉफ, नम्रता जैन और गुरबख्श सैनी मुख्य रूप से मौजूद थीं।


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola