मैक्स इंस्टीट्यूट में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग बिजूलिया में आयोजित एनएसएस के स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल बीएड के छात्र-छात्रा व शिक्षक | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के मैक्स इंस्टीट्यूट में एनएसएस द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
रामगढ़: बिजूलिया स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंजनी कुमारी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ. बिंदु कुमारी, डॉ. अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, कृष्ण कुमार दांगी, आकाश कुमार चौबे, धर्मेंद्र गुप्ता, रूणा मित्रा, सुगापति मरांडी, नोरिन स्वाति कुजूर, हरिश्चंद्र साहू, स्वाती कुमारी, गुलशन कुमार, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी सहित बीएड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










