रामगढ़ के सभी थाना-ओपी में चौकीदारी परेड, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सभी थाना व ओपी में चौकीदारी परेड किया गया

रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में चौकीदारी परेड का आयोजन हुआ। चौकीदारों को अपने क्षेत्र में सतर्क रहने और सूचना देने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना व ओपी में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान थाना एवं ओपी प्रभारियों ने चौकीदारों को उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर सूचना संकलन करने तथा क्षेत्र की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाना को देने के लिए कहा गया.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola