गोला में भाजपा मंडल की बैठक, बूथ सशक्तीकरण पर हुई विमर्श

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल : 02गोला,08- बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल : 02गोला,08- बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

भाजपा गोला मंडल की बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और भौतिक सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

02 गोला 08- बैठक में मौजूद लोग गोला. भारतीय जनता पार्टी गोला मंडल की बैठक रविवार को सोना ठाकुर दुर्गा मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास मणि पाठक ने किया. बैठक में मंडल प्रभारी विजय जायसवाल, जिला मंत्री बबलू साव एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता चौधरी मौजूद थे. बैठक में बीते एक माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गयी. मंडल प्रभारी विजय जायसवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गोला मंडल के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा. मौके पर हरीश बर्मन, बबलू महतो, सुमन दांगी, प्रदीप बर्मन, उज्ज्वल चक्रवर्ती, रोबिन गुप्ता, सत्यजीत सिंह, देवदत्त महतो, मोहन महतो, मनीष प्रसाद, दुलाल चंद्र मिश्रा, जितेंद्र कुशवाहा, सरस्वती देवी, सुंदर चौधरी, अजीत कुशवाहा, निरंजन तिवारी, दीपक मिश्रा, अमृत मुंडा, कैलाश करमाली, संजीव सिन्हा, कमलेश प्रसाद, संतोष पोद्दार मौजूद थे.

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola