सुमित अग्रवाल हत्याकांड में बड़ी सफलता, दो मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
फोटो फाइल 3आर-1- प्रेसवार्ता करते डीएसपी मुख्यालय व सुमित अग्रवाल हत्याकांड मामले के गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के सुमित अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य साजिशकर्ता सुमित सोनी और अभिषेक साव गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद।
रामगढ़: झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल हत्याकांड में गठित एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। मामले में दो मुख्य साजिशकर्ता सुमित सोनी व अभिषेक कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू और एक बुलेट मोटरसाइकिल (जेएच-24पी-4489) बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
इसकी जानकारी डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा ने सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि सुमित अग्रवाल हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले ही मामले में न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ निवासी संलिप्त अपराधी सूरज कुमार दास उर्फ छोटू को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस ने इस हत्याकांड के सह मुख्य साजिशकर्ता सुमित सोनी (23 वर्ष), पिता दशरथ प्रसाद सोनी, तथा अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), पिता अरुण साव, दोनों निवासी न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू व मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है तथा अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। सभी अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकरम रजा, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पाण्डेय, पुअनि बिरबल हेम्ब्रम, पुअनि विकास कुमार, पुअनि मनीष कुमार सिंह, पुअनि जॉनी कुमार, पुअनि रोशन बाड़ा, पुअनि रोशन कुमार, पुअनि मो. नौशद, रामगढ़ थाना तथा तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डॉ. सलाउद्दीन
डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।
राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










