..सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महिलाओं को किया सम्मानित

Published by : VIKASH NATH Updated At : 26 May 2025 11:16 PM

विज्ञापन

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आरा स्थित चाचा नेहरू पार्क में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

फोटो फाइल संख्या 26 कुजू डी: महिलाओं को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी कुजू. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आरा स्थित चाचा नेहरू पार्क में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य रूप से संघ के केंद्रीय अध्यक्ष निर्गुन महतो, क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार, क्षेत्रीय सचिव रतन प्रसाद साहू, प्रभारी जेपी झा शामिल हुए. इस दौरान संघ द्वारा महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर क्षेत्रीय सचिव रतन प्रसाद साहू ने कहा कि आज सेना में महिला अधिकारियों के द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने के साथ उनके ठिकानों को ध्वस्त किया जो काफी सराहनीय है. इसके लिए संघ के द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है. इधर बाद में आरा शाखा समिति को भंग कर पुन: कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष दशाराम मुर्मू, उपाध्यक्ष सिमोन पीटर, कृष्णा मुर्मू, सुमित्रा देवी, सचिव गोविंद कुमार महतो, सह सचिव राजू राम, संजय भुइयां, संयुक्त सचिव जागेश्वर मुंडा के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भुइयां, कोषाध्यक्ष विकास रवि, संगठन मंत्री रामकिशुन मांझी, खुशी महतो शामिल है. जबकि कार्यकारिणी सदस्यो में तालो मांझी, सावन मांझी, रूपलाल मांझी, अवधेश भुईयां, जागो मांझी, सविता देवी, पानो देवी, दशमी देवी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, छोटेलाल मिस्त्री आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola