पांच जुलाई से शुरू होगा जिला फुटबॉल लीग मैच
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 20 May 2026 10:56 PM
पांच जुलाई से शुरू होगा जिला फुटबॉल लीग मैच
भुरकुंडा. रामगढ़ जिला फुटबाल संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल चिलेक्स भुरकुंडा में बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष मो जाकिर हुसैन ने की. संचालन महासचिव मो मुस्तफा आजाद ने किया.बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया. निर्णय हुआ कि जिला लीग मैच सत्र 2026-27 के लिए टीम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित है. पांच जुलाई से मुकाबले शुरू होंगे. ए डिवीजन के साथ-साथ इस बार भी बी डिवीजन का लीग मैच कराया जायेगा. बी डिवीजन लीग मैच अंडर-17 सर्टिफिकेट के आधार पर होगा. साथ ही महिला लीग टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जायेगा. लीग मैच का आयोजन इस वर्ष रामगढ़ के सिदो-कान्हू, सिरका के श्रमिक स्टेडियम व भुरकुंडा के आइएजी मैदान पर होगा. बैठक में कोषाध्यक्ष सुनील मुंडा, आजाद अंसारी, चंद्रिका चौधरी, बालकिशन महतो, अजय डिसिल्वा, विनोद चंद्रवंशी, मोहित मुंडा, सुरेश कुमार दास, उमेश मुर्मू, विवेक कुमार, चंद्र मोहन मुर्मू, निशा कुमारी, अनिता कुमारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










