अपराध नियंत्रण को लेकर पतरातू में चला अभियान
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 20 May 2026 10:59 PM
अपराध नियंत्रण को लेकर पतरातू में चला अभियान
पतरातू. अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर पतरातू पुलिस ने विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया. अभियान के तहत मुख्य सड़क एवं महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान बाइक, कार, ऑटो, पिकअप व अन्य वाहनों को रोककर उनके कागजात, डिक्की एवं अन्य जरूरी सामान की जांच की गयी. पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गयी. अभियान के दौरान बिना कागजात के वाहन चलाने वालों व बिना हेलमेट पहने लोगों को चेतावनी दी गयी. पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में चोरी, अवैध गतिविधियों एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में एएसआइ अखिलेश कुमार सिंह मौजूद थे. पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की. पतरातू पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










