गोमती नदी किनारे पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Updated:
विज्ञापन
गोमती नदी किनारे पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

गोमती नदी किनारे पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों से की हाथियों से दूर रहने की अपील गोला. गोला वन क्षेत्र के सोसोकला एवं सरलाकला गांव के समीप गोमती नदी के किनारे बुधवार सुबह हाथियों का झुंड पहुंच गया. इससे ग्रामीणों में दहशत है. बताया जाता है कि झुंड में एक बच्चा सहित पांच हाथी हैं. हाथियों ने कई लोगों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. क्षेत्र में हाथियों के पहुंचने की सूचना पाकर उक्त दोनों गांव के अलावा आस-पास गांव के सैकड़ों लोग हाथियों को देखने के लिए पहुंच गये. उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची. टीम ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की अपील की. वनरक्षी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि दिन में हाथियों को भगाना मुश्किल है. शाम ढलने के बाद हाथी भगाओ दल के सहयोग से हाथियों को भगाया जायेगा. गौरतलब हो कि गोला वन क्षेत्र जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र है. यहां आये दिन जंगली हाथियों के उत्पात से फसलों व मकानों को नुकसान होते रहता है. कई बार हाथियों से जान-माल की भी क्षति हो चुकी है. मौके पर वनपाल योगेंद्र कुमार एवं अजय कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola