हाथियों ने विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ कर खाया अनाज
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 03 Jun 2026 11:46 PM
हाथियों ने विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ कर खाया अनाज
गोला. गोला वन क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, डुमरडीह में हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने विद्यालय की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. दरवाजा को तोड़ कर अनाज खा गये. विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि इससे पूर्व भी हाथियों ने विद्यालय में रखे अनाज को खा गये थे. अभी तक कोई क्षतिपूर्ति मुआवजा नहीं दिया गया. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में एक बार फिर से सात हाथियों का झुंड आ गया है. इससे शाम ढलते ही क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो जाता है. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










