सावन की दूसरी सोमवारी पर टूटी झरना मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बोल-बम के नारे से भक्तिमय हुआ माहौल
फोटो फ़ाइल संख्या 10 कुजू : टूटी झरना मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़. | Prabhat Khabar Network
सावन की दूसरी सोमवारी पर कुजू के प्रसिद्ध टूटी झरना मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था।
कुजू: सावन माह की दूसरी सोमवारी पर प्रसिद्ध टूटी झरना मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा. मंदिर परिसर को समिति की ओर से आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था. मंदिर की साज-सज्जा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही.
इधर, कुजू कोयलांचल के कुजू, ओरला, तोपा, आरा-सारूबेड़ा, सांडी, बोंगाबार, दिगवार, पोचरा, सेवटा, करमा, रतवे, सुगिया व छोटकी डूंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिवालयों में भी दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










