दिल्ली से स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे दिशाेम गुरु : विनोद

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली से स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे दिशाेम गुरु : विनोद

दिल्ली से स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे दिशाेम गुरु : विनोद

विज्ञापन

झामुमो ने जोहार जाहेर धोरोम गाढ़ में संताली रीति -रिवाज से की पूजा रजरप्पा. झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रजरप्पा स्थित जोहार जाहेर धोरोम गाढ़ में संताली रीति रिवाज से पूजा – अर्चना कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना की. झामुमो संयोजक मंडली के प्रमुख विनोद किस्कू के नेतृत्व में कार्यकर्ता पारंपरिक परिधान में अपने हाथ में गुरुजी की तस्वीर लेकर जोहार जाहेर धोरोम गाढ़ पहुंचे. यहां पहान रामलाल टुड्डू ने संताली रीति-रिवाज से पूजा – अर्चना करायी. श्री किस्कू ने कहा कि झामुमो के संस्थापक सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन पिछले कुछ दिन से बीमार हैं. उनका इलाज दिल्ली में हो रहा है. आज हमलोग जोहार जाहेर धोरोम गाढ़ में पूजा – अर्चना कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. झारखंड निर्माण में गुरुजी का महत्वपूर्ण योगदान है. गुरुजी के साथ राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की मंगल कामना है. दिशाेम गुरु शीघ्र दिल्ली से स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे. पार्टी और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और दिशा – निर्देश देंगे. मौके पर दशाई किस्कू, खेपन मांझी, बाबूराम मुर्मू, रामबिलास किस्कू, महेश मुर्मू, महावीर मुर्मू, सतीश मुर्मू, हेमंत मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, सकलदेव करमाली, जीतलाल हांसदा, प्रेमचंद किस्कू, कृष्णा करमाली मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola