विजया एकादशी पर धूमधाम से मना फागुन उत्सव

Updated:
विज्ञापन

विजया एकादशी पर धूमधाम से मना फागुन उत्सव

विज्ञापन

रामगढ़. श्रीश्याम सेवा समिति ट्रस्ट ने श्रीश्याम मंदिर के प्रांगण में विजया एकादशी के अवसर पर रंग रंगीला फागुन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया. इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था. चारों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी. बाबा श्रीश्याम के दरबार को खुशबूदार, रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित किया गया था. दिन भर श्याम भक्तों की भीड़ लगी रही. बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया. लगभग हजारों श्याम भक्तों ने दर्शन किया. कीर्तन का आयोजन हुआ. कोलकाता के रंग रसिया धमाल ग्रुप के प्रेम सोनी ने अपनी टीम के साथ भजन प्रस्तुत किया. इसके बाद राजस्थान का नृत्य प्रस्तुत किया गया. महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ उत्सव संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola