.बिना किसी वैध कारण के किसी भी मरीज को रेफर नहीं करें
Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Jun 2025 9:42 PM
समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने की.
लीड…उपायुक्त..स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, कहा
हेडिंग..
फोटो फाइल 16आर-1- बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते उपायुक्त.रामगढ़. समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने की. बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में किये गये कार्यों की जानकारी ली. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि से मरीजो को रेफर किये जाने संबंधित मामलों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बिना किसी वैध कारण के किसी भी मरीज को रेफर नहीं करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य व प्रसव संबंधित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीज को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक योग्य मरीज को योजना से लाभान्वित करने, मातृत्व स्वास्थ्य अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच ससमय सुनिश्चित करने, संस्थागत प्रसव संबंधित मामलों में उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए एमटीसी केंद्र के माध्यम से कुपोषित बच्चों के इलाज कराने, केंद्र का प्रभावी संचालन सुनिश्चित कराने व समाज कल्याण विभाग से समन्वय करते हुए कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में मरीजों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक के सफल संचालन को लेकर भी दिशा निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, डीएमओ स्वास्थ्य विभाग, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, डीएलओ चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










