लखीसराय में अल्पसंख्यक ऋण नहीं चुकाया तो होगी कानूनी कार्रवाई, 8 जून से लगेगा विशेष कैंप
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 20 May 2026 2:08 PM
Lakhisarai Loan Recovery Camp
Lakhisarai Loan Recovery Camp: लखीसराय में अल्पसंख्यक ऋण वसूली के लिए विशेष कैंप, भुगतान नहीं करने वालों पर होगा केस
Lakhisarai Loan Recovery Camp: लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट — लखीसराय जिला प्रशासन ने अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के तहत वितरित ऋण की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है. बकाया ऋण राशि की समय पर वसूली सुनिश्चित करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से 8 जून से विशेष ऋण वसूली कैंप आयोजित किया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय पर भुगतान नहीं करने वाले ऋणियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन पर ब्याज व दंड-ब्याज भी लगाया जाएगा.
8 से 13 जून तक चलेगा विशेष कैंप
समाहरणालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में 08 जून से 13 जून 2026 तक विशेष ऋण वसूली कैंप लगाया जाएगा.
इस कैंप के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए ऋण की वसूली की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य बकाया राशि की त्वरित और समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करना है.
इन योजनाओं के लाभार्थियों पर फोकस
विशेष कैंप में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC टर्म लोन योजना और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के लाभार्थियों से ऋण वसूली की जाएगी.
जिला प्रशासन ने सभी ऋणियों से निर्धारित समय के भीतर कैंप में पहुंचकर बकाया राशि जमा करने की अपील की है.
भुगतान नहीं करने वालों पर सख्ती
प्रशासन ने साफ किया है कि जो लाभार्थी समय पर ऋण का भुगतान नहीं करेंगे, उन्हें बकाया राशि पर ब्याज और दंड-ब्याज दोनों देना होगा.
इसके अलावा जानबूझकर भुगतान टालने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ दीवानी और फौजदारी मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है.
अधिकारियों ने कहा कि अब ऋण वसूली को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कोई बहाना स्वीकार नहीं होगा
जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट कहा गया है कि विशेष कैंप के दौरान भुगतान नहीं करने वाले ऋणियों का कोई भी बहाना या स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ऐसे बकायेदारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने ऋणियों से अपील की है कि वे दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय पर कैंप में पहुंचकर अपनी बकाया राशि का भुगतान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










