ePaper

उत्पाद विभाग की टीम ने मुरपा के पंजाबी ढाबा में की छापेमारी

Updated at : 23 Mar 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की टीम ने मुरपा के पंजाबी ढाबा में की छापेमारी

पंजाबी ढाबा में की छापेमारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुजूलोकसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने नेशनल हाइवे 33 फोरलेन सड़क के किनारे मुरपा स्थित पंजाबी ढाबा में छापामारी कर शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया. मौके से ढाबा संचालक विजय राय के भाई को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग रामगढ़ की टीम को मुरपा एनएच 33 फोरलेन सड़क के किनारे स्थित पंजाबी ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने की सूचना मिली थी. इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए पंजाबी ढाबा में छापामारी की. इस दौरान ढाबा संचालक द्वारा बनाये गये पास में अक्षत बैंक्वेट हॉल (मैरेज हॉल) के बाथरूम में छिपाकर रखे गये बलेंडर ब्रांड के करीब तीन पेटी शराब को जब्त किया. मौके से मौजूद पंजाबी ढाबा संचालक के विजय राय के भाई विक्की राय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. संचालक विजय राय फरार हो गया. छापामारी से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों के बीच हड़कंप है. छापेमारी में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त अजय कुमार गोड़, इंस्पेक्टर कांग्रेस के अलावा कई अधिकारी व जवान शामिल थे.

सुरंग में छिपा कर रखी गयी थी अवैध शराब :

पंजाबी ढाबा के किचन में सुरंग बना कर शराब का भंडारण किया गया था. विभाग ने छापेमारी के दौरान उक्त सुरंग को देखा. सुरंग से झोले में भर कर रखे गये बी सात व बलेंडर ब्रांड के करीब दो दर्जन से अधिक अवैध शराब के बोतल व एक पेटी बियर भी बरामद किया गया. ग्राहकों को सुरंग से निकाल कर शराब दी जाती थी.

पैरवी के कारण जल्द पकड़ाता नहीं था संचालक :

पंजाबी ढाबा में इससे पहले कई बार छापामारी की गयी है, लेकिन भारी मात्रा में शराब जब्त नहीं हुई है. संचालक विजय राय की पैरवी व पुलिस अधिकारियों की धौंस से वह हमेशा बचता रहा है. जब कभी भी क्षेत्र में छापेमारी की जाती थी, तो सबसे पहले संचालक को सूचना मिल जाती है. इससे वह सतर्क होकर अवैध शराब को ठिकाना लगा लेता था. अगर कभी शराब पकड़ी जाती थी, तो पैरवी के कारण मौके से ही मामले को सलटा लेता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola