दीक्षा संस्कार में शामिल हुए श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
दीक्षा संस्कार में शामिल हुए श्रद्धालु

पीरी बस्ती में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ के तीसरे दिन विभिन्न संस्कारों को संपन्न कराया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 18आर-: प्रवचन करते प्रवचनकर्ता. बरकाकाना. पीरी बस्ती में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ के तीसरे दिन विभिन्न संस्कारों को संपन्न कराया गया. आचार्य बालकराम रत्नमूल, दुर्गा प्रसाद हरिचंद, अरविंद गिरी, दिलीप भृगु, गायक संतर जी द्वारा मुख्य यजमान कपिलदेव राम दांगी, कविता देवी, खिरोधर महतो, सुरेंद्र दांगी, अंजनी शर्मा, छठ्ठीलाल प्रसाद को दैनिक पूजन कराया. पूजन के बाद दीक्षा संस्कार, पुष्वंत संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, अन्न प्राशन, मुंडन संस्कार आदि कराया गया. इस दौरान कई लोगों ने गुरु दीक्षा ली. जिसके बाद हवन की शुरुआत की गयी. जिसमें कई जड़ी व औषधीय गुणों वाले वस्तुओं की आहूति हवन कुंड में दिया गया. प्रवचन करते हुए आचार्य बालकराम रत्नमूल ने कहा कि हवन यज्ञ से अध्यात्मिक उन्नति, समृद्धि, धार्मिक आस्था, वैदिक संस्कृति का विस्तार होता है. सभी को अपने सामर्थ्य के अनुसार दूसरों की मदद करनी चाहियें. मौके पर महेश मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, मृत्युंजय पांडेय, चंद्रदेव दांगी, सुरेंद्र कुमार, नंदकिशोर दांगी, संतोष दांगी, विजय दांगी, रवि दांगी, अनिल दांगी, राजेंद्र, देवकुमार शर्मा, छठ्ठीलाल प्रसाद, आशिष दांगी, गंगा दांगी, शेखर दांगी, निर्मल दांगी, अमीत दांगी, आदित्य भगत, नागेश्वर दांगी, अर्जुन दांगी, पवन दांगी, गोपाल दांगी, अनुप दांगी, कृपाल दांगी, किशाेरी दांगी, बमबम सिंह, हरेश राय, उत्तम सिंह, पियुष दांगी, संजय दांगी, कमल दांगी, विवेक कुमार, ईश्वर बेदिया, विश्वनाथ बेदिया, हरेश बेदिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola