ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना प्राथमिकता : विधायक
Updated at : 03 Apr 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन

दुलमी प्रखंड क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन त्रस्त (डीएमएफटी) मद से लघु सिंचाई विभाग ने कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन त्रस्त (डीएमएफटी) मद से लघु सिंचाई विभाग ने कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन की. जानकारीके अनुसार मदगी मोड़ से मदगी तक गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास, सिरू बुधबाजार में पेबर ब्लॉक का शिलान्यास, कोरियाटांड़ में पीसीसी पथ का उद्घाटन किया गया. विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है. विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करना और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है. गार्डवाल निर्माण से जल निकासी और सिंचाई की स्थिति में सुधार होगी. जिससे किसान लाभान्वित होंगे. वहीं सिरु बुधबाजार में पेबर ब्लॉक लगाये जाने से बाजार क्षेत्र की सुंदरता और सुविधा में वृद्धि होगी. कोरियाटांड़ में पीसीसी पथ के उद्घाटन से ग्रामीणों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार जनता के हित में कई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देना है. सरकार की यह कोशिश रहेगी कि भविष्य में और भी अधिक योजनाओं को लागू किया जाये, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि आगे भी वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नये प्रोजेक्ट्स की स्वीकृति दिलाने में प्रयासरत हैं. मौके पर दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, उप प्रमुख धर्मवीर महतो, सांसद प्रतिनिधि बिक्की कुमार, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, ब्रजनंदन महतो, मिथलेश कुमार, सिकेंद्र नायक, उत्तम कुमार, युगल किशोर, लिलेश्वर महतो, सपुत कुमार, रामप्रसाद महतो, करमू महतो, प्रदीप भोक्ता, धनेश्वर भोक्ता, प्रदीप महतो, पवन महतो, भोला गझू , प्यारी मुंडा सहित कई मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




