पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन

चितरपुर. डीएवी रजरप्पा में बुधवार को सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के तत्वावधान में पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के 120 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा सुरक्षित कार्य वातावरण के महत्व को प्रस्तुत किया. छात्रों की अभिव्यक्ति और सोच ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. प्राचार्य डॉ आरके साहू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी. प्रतियोगिता का मूल्यांकन एसके मिश्रा, एके मन्ना एवं सीसीएल प्रतिनिधि सुमन कुमार महतो ने किया. निर्णायकों ने रचनात्मकता, विषय की प्रस्तुति, मौलिकता और प्रभावशीलता को आधार बनाकर विजेताओं का चयन किया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola