महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग

विधायक ममता देवी ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान गोला के केनके में नवनिर्मित महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू कराने का मुद्दा मंगलवार को उठाया है.
फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी – विधानसभा सत्र में मौजूद विधायक ममता देवी :- रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विधानसभा में उठाई आवाज गोला. विधायक ममता देवी ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान गोला के केनके में नवनिर्मित महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू कराने का मुद्दा मंगलवार को उठाया है. उन्होंने कहा है कि दस वर्ष पूर्व भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. लेकिन अब तक पठन-पाठन शुरु नहीं किया जा सका है. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिस कारण यहां की छात्राओं को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेश जाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह महिला इंजीनियरिंग कॉलेज राज्य की छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा. जिससे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे. सदन में चर्चा के दौरान विधायक ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति, आधारभूत संरचना, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और छात्रावास जैसी सुविधाओं को दुरुस्त कर जल्द से जल्द कक्षाएं शुरू की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कॉलेज भवन तो बनकर तैयार है, लेकिन जब तक शैक्षणिक सत्र प्रारंभ नहीं होगा, तब-तक यह मात्र एक संरचना बनकर रह जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




