सौंदा डी को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की ठोस योजना बनाने की मांग
Published by : VIKASH NATH Updated At : 13 Apr 2026 8:58 PM
संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक पूर्व उप प्रमुख अनिल सिंह के सौंदा डी स्थित कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रवीण कुमार चटर्जी ने की.
भुरकुंडा. संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक पूर्व उप प्रमुख अनिल सिंह के सौंदा डी स्थित कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रवीण कुमार चटर्जी ने की. संचालन जयंत तुरी ने किया. बैठक में अनिल सिंह ने कहा कि सौंदा डी क्षेत्र को उजाड़ने से पहले सभी लोगों को एक स्थान पर बसाने की ठोस व्यवस्था प्रबंधन करे. बिना पुनर्वास के किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने दी जायेगी. बीसीकेयू के सचिव दशरथ सिंह ने कहा कि परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन में सभी ट्रेड यूनियन के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में भुन्नू सिंह, बबीता सिंह, रवींद्र पासवान, डॉ आशीष कुमार, फूल कुमारी तिर्की, कलावती देवी, राजेंद्र यादव, राजकुमार पांडेय, उदय मालाकार, डॉ नीरज कुमार, रवींद्र सिंह, राहुल कुमार, राकेश पासवान उपस्थित थे. ..स्कूल में बच्चों के बीच पोशाक का वितरण केदला. राजकीयकृत मध्य विद्यालय लईयो में सोमवार को बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. इस अवसर पर लईयो उत्तरी पंचायत के मुखिया मदन महतो छात्राओं व छात्राें के बीच पोशाक, जूता, मोजा व स्वेटर का वितरण किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकार बच्चों को तमाम सुविधाएं दे रही है. अभिभावक अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें. मौके पर सीआरसी बासुदेव महतो, नूरेशा खातुन, जगमोहन महतो, नरेश काली, सीताराम मांझी, राजू, रवि, किशोर कुमार, प्रधानाध्यापक राजकुमार राम सहित कई अभिभावक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










