खेल सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज, डीसी ने दिये सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

खेल सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज, डीसी ने दिये सख्त निर्देश

विज्ञापन

रामगढ़. जिले में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को विभिन्न खेल परिसरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा और खेल गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये. उपायुक्त सबसे पहले इंडोर स्टेडियम पहुंचे. उन्होंने खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से स्टेडियम के प्रवेश शुल्क को कम करने का निर्देश दिया. खिलाड़ियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया. स्टेडियम की स्वच्छता को लेकर नगर परिषद के पदाधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया. उन्होंने बंद स्वीमिंग पूल को अविलंब पूरी क्षमता के साथ सुचारू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त सिदो -कान्हू स्टेडियम के खेल छात्रावास की स्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को छात्रावास को जल्द से जल्द सुचारू करने तथा खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने व अभ्यास की समुचित एवं उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रवींद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, नगर परिषद के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola