मां अम्बे का पट्ट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Sep 2025 8:53 PM

विज्ञापन

“या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता..नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥

विज्ञापन

फोटो फाइल 29आर-21- सुभाष चौक पूजा पंडाल में उपायुक्त, एसपी, एसडीओ का स्वागत करते कमेटी के अध्यक्ष फोटो फाइल 29आर- 22- पंडाल पर मां का दर्शन करते श्रद्धालु फोटो फाइल 29आर- 23- शहर के पूजा पंडालों में विद्युत साज-सज्जा रामगढ़. “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता..नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥” के मंत्रोच्चारण से शहर के पूजा पंडाल गूंजते रहे. सोमवार को सप्तम कालरात्रि माता की विधिवत अनुष्ठान व पूजन संपन्न हुआ. इसके साथ ही दुर्गा उत्सव में रामगढ़ शहर भक्तिमय हो गया. महासप्तमी को सभी पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन भक्तों ने किया. मां दुर्गा का पट्ट खुलते ही सभी पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान पूजा पंडालों में आरती के साथ मंत्रोच्चारण की गूंज चारों ओर सुनायी देने लगी. शहर के सुभाष चौक पूजा पंडाल का उदघाटन उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार व एसडीओ अनुराग तिवारी ने किया. उपायुक्त ने रामगढ़ वासियों का दुर्गा उत्सव की शुभकामनाएं दी. एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गयी है. पुलिस बल की तैनाती सभी पंडालों और प्रमुख स्थलों पर की गयी है, ताकि श्रद्धालु माता का दर्शन और पूजन कर सकें. पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, महासचिव वरुण कुमार ने बताया कि परंपरागत व पूर्व की भांति इस वर्ष भी दुर्गा उत्सव का का भव्य आयोजन किया गया है. सप्तमी से दशमी तक मां दुर्गा की अराधना व पूजा सही विधि-विधान से पूरे होंगे. वहीं श्रद्धालुओं के पंडाल में आने और पूजा आयोजन में भाग लेने के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है. मौके पर प्रदीप सिंह, धनंजय कुमार पुटूस, संजय सोनकर, मृत्युंजय कुमार केशरी, राजेश गुप्ता, नवीन सिंह, राहुल भारद्वाज, संजय साव, बबलु सिंह, श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया रामगढ़ के अध्यक्ष विशाल भदानी, सचिव अजीत गुप्ता, अतुलेश सिंह, आजाद सिंह, सौरव नारायण सिंह, अनिल शर्मा, अमर सिंह, प्रदीप सिंह, रंजन सिंह उर्फ फौजी, रंजीत पलिंदर सिंह, शंकर लाल शाह, शंतु मानिक, मनीष गुप्ता, उज्जवल सिंह, रंजन सिंह, अंकित सिंह, परमजीत सिंह, दीपक यादव, महेंद्र पाल सिंह, राहूल गुप्ता, श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति पतरातू बस्ती में दिनेश सिंह, अभिषेक चौधरी, कंचन वर्मा, गौतम बनर्जी, बादल गोस्वामी, श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति रांची रोड़ बाजार सेवटा मरार में अध्यक्ष रविंद्र साहु, अजय यादव, संदीप साहू, पवन कुमार साहू, प्रधान संरक्षक शंकर मिश्रा, राकेश यादव, आशिष दास, संजय मंडल, भीम साहू, सीपी संतन, जमुना प्रसाद, अशोक जैन, बलजीत सिंह बेदी, निप्पू चौधरी, केडी मिश्रा, शिवप्रसाद साहु, किंकर कुमार अनुपम, शिवनंदन सिंह, श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति थाना चौक में सतीश गुप्ता, अमरेश गणक, संतोष सिंह, लालबिहारी रजक, राजीव गुप्ता, चिंटू रवानी, कैलाश रजक, कृष्णा रवानी, लिली मेहता, सरदार अनमोल सिंह, सुनिल मालाकार, सोनी रजक, किशोरी गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, राजा गुप्ता, देव कुमार सिंह, संतु भाई मानिक, सुबोध पांडेष, संतोष तिवारी, अरूण राय, उदय सिंह, श्रीश्री महामाया मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी माया टुंगरी में राजेश नागी, दामोदर महतो, हरविंदर सिंह बब्लु, विजय सरन, अजय नाथ झा, बंशीधर गोप, चिंतामणी पटेल, अरविंद महतो, योगेंद्र कुमार, द्वारिका प्रसाद, मनोज मंडल विष्णु पोद्दार, प्रवीन कुमार सोनू, विजय कुमार कुशवाहा, अरविंद कुमार महतो, प्रवीण कुमार सोनू, झलकदेव महतो, महेश कुमार, राजेश कुमार नागी (किटू), बैजनाथ महतो, दिनेश महतो, संतोष कुमार निराला, सोमनाथ महतो, शिव नारायण महतो, सुरेश महतो, शीतल महतो, झरी महतो, महेश महतो, अर्चना महतो सहित अन्य पूजा पंडालो के समिति के लोग विधि-व्यवस्था में लगे हुए हैं. विद्युत साज-सज्जा ने बढ़ाया दुर्गा उत्सव का आकर्षण दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भव्य विद्युत साज-सज्जा की गयी है. रंग-बिरंगी रोशनी व आकर्षक थीम पर आधारित लाइटिंग से पंडालों की शोभा देखते ही बन रही है. श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ-साथ विद्युत झालरों की चमक व कलात्मक सजावट का आनंद उठा रहे हैं. सुरक्षा व ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर विशेष इंतजाम किये हैं. शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल हैं. मुख्य चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी गश्त कर रहे हैं. महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रामगढ़ थाना चौक, पटेल चौक, बिजुलिया, सुभाष चौक, रांची रोड मरार क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गयी है. वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ दंडाधिकारी स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola