सही समय देने पर सीपीआर देने से बची युवक की जान

Updated:
विज्ञापन

सही समय देने पर सीपीआर देने से बची युवक की जान

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के पूरबडीह निवासी अरुण कुमार मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पर गिर कर बेहोश हो गये. उस समय वहां से गुजर रहे स्थानीय युवक टेकलाल महतो ने उनकी जांच की. टेकलाल ने तत्काल सीपीआर देना शुरू किया. कुछ देर में ही उन्हें होश आ गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला ले जाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, रामगढ़ रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति स्थिर बतायी और समय पर सीपीआर देने को जीवनरक्षक बताया. टेकलाल ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण में शामिल हुआ था. उपायुक्त ने उनके कार्य की सराहना की है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola