टूटी झरना पर भक्ति और भंडारे का अद्भुत संगम
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिव शक्ति सेवा समिति टूटी झरना द्वारा भव्य भक्ति-भजन कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
कुजू. सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिव शक्ति सेवा समिति टूटी झरना द्वारा भव्य भक्ति-भजन कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि बरकाकाना डीएवी के प्राचार्य मो मुस्तफा मजिद, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, खोगेंद्र साहू, जमुना साव के अलावा सम्मानित अतिथियों में प्रेस क्लब सचिव धनेश्वर प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, अरविंद वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन महीना भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बल मिलता है. भक्ति भजन में बाबा इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर संजू बाबा एवं ऑर्गेनाइजर विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव बीरबल कुमार, कोषाध्यक्ष लोचन साहू, सचिव मोनू साव, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, ऋषि कुमार, उपाध्यक्ष संदीप प्रसाद, राजेश प्रसाद साहू, पवन साहू, डब्लू सिंह, मुकेश शाह, मीडिया प्रभारी कृष्ण प्रसाद साहू, संरक्षकगण में भीम प्रसाद साहू, परमेश्वर प्रसाद साहू, दिगंबर साव, रविंद्र साहू, सुरेश साहू, शंकर मिश्रा, दिनेश शाह, उमेश साव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










