एसबेस्टस सीट तोड़ कर ज्वेलर्स दुकान में चोरी
Published by :SAROJ TIWARY
Published at :08 Oct 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

एसबेस्टस सीट तोड़ कर ज्वेलर्स दुकान में चोरी
विज्ञापन
बरकाकाना. मेन रोड बरकाकाना स्थित संगीता ज्वेलर्स में बीती रात दुकान की छत तोड़ कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली. इस संबंध में दुकान के संचालक रवि प्रकाश सोनी ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को भी दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. बुधवार सुबह जब दुकान पहुंचे, तो देखा कि दुकान की छत व सीलिंग तोड़ी हुई है. काउंटर में रखे चांदी के जेवर व नकद गायब हैं. इसकी सूचना बरकाकाना ओपी को दी गयी. चोरी करते हुए चोर की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गयी है. बरकाकाना ओपी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




