.. विश्व ब्राह्मण संघ प्रतिभा सम्मान समारोह कर बच्चों को किया सम्मानित

Published by : VIKASH NATH Updated At : 07 Jul 2025 8:42 PM

विज्ञापन

विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह होटल मनोहर रेसीडेंसी के हॉल में किया गया.

विज्ञापन

फोटो फाइल 7आर-1- प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद बच्चे व अतिथि. रामगढ़. विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह होटल मनोहर रेसीडेंसी के हॉल में किया गया. सम्मान समारोह में 10वीं व 12 वीं के अव्वल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पाठक, जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में रामगढ़ के तनिसा शर्मा, दिव्या ओझा, आयुष ओझा, श्रृष्टि पाठक, देवाशीष गोस्वामी, आलिया मिश्रा, भागवत झा मुख्य रूप से शामिल हैं. सभी बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, नवीन पाठक, अशोक पांडेय, अरुण बनर्जी, गोकुल शर्मा, विजय प्रताप ओझा, अनुज तिवारी, शशि कांत दूबे, मुना मिश्रा, बबलू दुबे, श्रीकांत मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, विजय ओझा मुख्य रूप से मौजूद थे. मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा से ही समाज उत्थान होगा. श्रेष्ठ अंक लाने वाले ही समाज का भविष्य है. धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव अरुण बनर्जी ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola