मां छिन्नमस्तिका मंदिर पुनर्विकास कार्य की उपायुक्त ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
मां छिन्नमस्तिका मंदिर पुनर्विकास कार्य की उपायुक्त ने की समीक्षा

मां छिन्नमस्तिका मंदिर पुनर्विकास कार्य की उपायुक्त ने की समीक्षा

विज्ञापन

रामगढ़. उच्च न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा के पुनर्विकास, सुंदरीकरण व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा. परियोजना के कारण विस्थापित हुए स्थानीय दुकानदारों के पुनर्वास पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी चितरपुर व गोला को समन्वय स्थापित कर चयनित भूमि पर दुकानों के निर्माण के लिए अविलंब मार्किंग कार्य पूरा करने काे कहा. दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि 254 दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, संबंधित अंचल अधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी व अभियंता मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola