E20 के खिलाफ केजरीवाल का हल्ला बोल: 4 अगस्त को 100 लोग लेकर करेंगे पीएम आवास मार्च

Updated:
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, फोटो पीटीआई

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, फोटो पीटीआई

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार से पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को 'ई20' और शुद्ध पेट्रोल के बीच चयन करने का विकल्प दिए जाने की मांग की है. उन्होंने 4 अगस्त को 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास मार्च करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में ई20 ईंधन पर आयोजित एक 'टाउन हॉल' बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, वह मंगलवार दोपहर को हस्ताक्षर अभियान के तहत ज्ञापन एकत्र करेंगे और 100 लोगों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा, ऐसे लोगों को लेकर जाएंगे, जो न जेल जाने से डरते हैं और न ही डंडा खाने से डरते हैं.

क्या है अरविंद केजरीवाल की मांग?

केजरीवाल ने मांग की कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को एथेनॉल मिश्रित 'ई20' और नियमित पेट्रोल में से चुनने की अनुमति मिले. इसके अलावा उन्होंने ई20 पेट्रोल की कीमतों को कम करने और पेट्रोल की दरों में कटौती किये जाने की भी मांग की.

केजरीवाल ने सरकार से रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सरकार से उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का भी आग्रह किया जिसका हवाला देकर दावा किया जा रहा है कि ई20 से वाहनों को नुकसान नहीं पहुंचता है. उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार का कहना है कि रिसर्च किए जा चुके हैं और ई20 से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता है. मैं चाहता हूं कि वे उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें.''


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola