जेल में बंद सयाल रोड सेल अध्यक्ष के घर पर चली गोली

जेल में बंद सयाल डी रोड सेल समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पतरातू थाना क्षेत्र के सरैया टोला स्थित घर पर रविवार की रात अपराधियों ने गोली चलायी.
3बीएचयू0004-सरैया टोला स्थित नीतीश का घर. घर के अहाते में मिला खोखा. दहशत में हैं रोड सेल के अन्य पदाधिकारी. नीतीश के घर पहले भी चल चुकी है गोली. उरीमारी. जेल में बंद सयाल डी रोड सेल समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पतरातू थाना क्षेत्र के सरैया टोला स्थित घर पर रविवार की रात अपराधियों ने गोली चलायी. फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग डर गये. घर में उस वक्त नीतीश की मां अकेली थी. सीसीएलकर्मी पिता ड्यूटी गये हुए थे. फायरिंग की आवाज सुनने के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने देखा कि बाइक सवार दो नकाबापोश गोली चलाने के बाद सौंदा बगीचा की ओर भाग रहे हैं. पड़ोसियों ने चिल्लाकर नीतीश की मां को घर के अंदर ही रहने को कहा. सुबह घटना की सूचना के बाद भुरकुंडा व पतरातू पुलिस घर पर पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल की. नीतीश की मां से भी घटना के बाबत पूछताछ की गयी. पुलिस के जाने के बाद अहाते में झाड़ू लगाने के क्रम में नीतीश की मां को एक खोखा मिला है. पुलिस घटना के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया भी गया है. उल्लेखनीय है कि नीतीश फिलहाल रामगढ़ जेल में बंद है. पुलिस ने नीतीश को 22 अक्तूबर 2024 को जेल भेजा था. जेल जाने के बावजूद सेल समिति का अध्यक्ष नीतीश ही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




