बच्चों के नामांकन व शत -प्रतिशत उपस्थिति के लिए सकारात्मक प्रयास करें : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के नामांकन व शत -प्रतिशत उपस्थिति के लिए सकारात्मक प्रयास करें : अध्यक्ष

बैक टू स्कूल कैंपेन विषय पर कार्यशाला

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल रुआर-2025 बैक टू स्कूल कैंपेन विषय पर कार्यशाला हुई. इसमें प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए. कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह व विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख मो अरशद उल्लाह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इंशा अल्लाह ने किया. मुख्य अतिथि श्री उल्लाह ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी पांच से 18 वर्ष के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने एवं शत -प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी सकारात्मक प्रयास करने की जरूरत है. बीइइओ ने अभियान के दौरान पोषक क्षेत्र के घरों, होटलों, ईंट भट्ठों व खटालों में डोर -टू -डोर जाकर सर्वे करने को कहा. बीपीओ ने विद्यालय स्तर पर 10 मई तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर स्कूल रुआर-2025 को सफल बनाने को कहा. संचालन रिसोर्स शिक्षक पॉवेल कुमार ने किया. मौके पर मुखिया बसंती देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, अर्जुन प्रसाद वर्मा, चंद्रदेव साव, रंजीत कुमार भारती, मदन कुमार, अनूप तिग्गा, मनोज कुमार मिश्रा, राजीव मंडल, सुनील प्रसाद, परमेश्वर कुमार, जितेंद्र कुमार, अखिलेश्वर करमाली, सुमित्रा देवी, ललिता कुमारी, गुफराना परवीन, साइका परवीन, दिलीप कुमार, मोहसेना आरा, बसंती देवी, अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, शहनवाज अहमद, हीरू प्रजापति, पप्पू कुमार ठाकुर, राजेंद्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola