गोला के डॉक्टर का कमाल! डिजिटल हेल्थ में शानदार काम पर मिला बड़ा सम्मान
फोटो फाइल : पुरस्कार ग्रहण करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डॉ सैय्यद हिदायतुल्लाह को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. जानिए पूरी खबर.
गोला. गोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ सैय्यद हिदायतुल्लाह को सोमवार को रामगढ़ टाउन हॉल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बेहतर क्रियान्वयन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ सुनील कुमार बरनवाल बर्नवाल, निदेशक पंकज अरोड़ा, उपायुक्त ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया. समारोह में जिले के निजी अस्पतालों के संचालक, दवा दुकानदार, सहिया दीदियां तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है.
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों एवं संबंधित लोगों का उत्साहवर्धन किया गया. डॉ सैय्यद हिदायतुल्लाह को सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जतायी कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आगे भी बेहतर बनाने के लिए इसी तरह उल्लेखनीय कार्य जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL Exam Cancelled: हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द
ये भी पढ़ें: चितरपुर में 44 हाथियों का आतंक! वीडियो बनाने करीब पहुंचे लोग, स्कूल तक कराना पड़ा बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Raj Kumar
राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









